LocalWork (काम करो) - Master Guide

आत्मनिर्भर भारत: काम ढूंढने और काम देने वालों के लिए संपूर्ण मैन्युअल

● Live & Fully Functional

Download Now 📥
First Page Secound Page Third Page

LocalWork एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ आप दो भूमिकाएं निभा सकते हैं: या तो आप अपना हुनर बेचकर **पैसा कमाएं**, या अपनी ज़रूरत के लिए **सही वर्कर ढूंढें**।

चरण 1: रजिस्ट्रेशन और स्मार्ट सेटअप (सभी के लिए)

● लॉगिन कैसे करें?

ऐप खोलें और Google One-Tap या Phone OTP से जुड़ें। यह सुरक्षित है और आपकी पहचान पक्की करता है।

● स्मार्ट पिनकोड डिटेक्शन

लॉगिन के बाद ऐप आपकी लोकेशन मांगेगी। खास बात: हमने इसे सरल बनाया है। अगर आपने परमिशन मना की है, तो स्क्रीन पर ही "Allow" का बटन दिखेगा। इससे आपका पिनकोड खुद ही सेट हो जाएगा ताकि आपको केवल आपके पास का काम दिखे।

Login & Location Permission Screens
अभी डाउनलोड करें 📲

OPTION A वर्कर के रूप में रजिस्टर करें (पैसा कमाएं)

यदि आप एक प्लंबर, ड्राइवर, बिजली मिस्त्री, या किसी भी हुनर के मालिक हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:

1. "I am a Worker" स्विच ऑन करें

अपनी प्रोफाइल में जाएं और **"I am a Worker"** बटन को दबाएं। इससे आप वर्कर लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार हो जाएंगे।

2. अपना हुनर और रेट भरें

3. डिजिटल आईडी कार्ड और पेमेंट

प्रोफाइल पूरी होते ही आप अपना **Digital ID Card** देख सकते हैं। अपना **UPI ID** डालना न भूलें ताकि ऐप आपके लिए पेमेंट क्यूआर कोड बना सके।

Worker Profile Setup & ID Card Screen

OPTION B जॉब पोस्ट करें (काम करवाएं)

यदि आपको अपने घर या ऑफिस के लिए किसी वर्कर की ज़रूरत है, तो आप यह करें:

1. "Post a Job" बटन पर क्लिक करें

नीचे दिए गए **(+)** या **Post** बटन पर जाएं। यहाँ आप बता सकते हैं कि आपको किस तरह के व्यक्ति की तलाश है।

2. काम की जानकारी दें

3. पोस्ट पब्लिश करें

पोस्ट करते ही आपका काम "Jobs" टैब में दिखने लगेगा और आसपास के वर्कर आपको कॉल या चैट करेंगे।

Job Posting Form & Post Success Screen

चरण 4: एक-दूसरे को ढूंढें और संपर्क करें

● स्मार्ट सर्च (Voice & Text)

ऊपर बने माइक को दबाकर बोलें—"मुझे मिस्त्री चाहिए" या "गाड़ी चलाने वाला"। ऐप तुरंत सही प्रोफाइल दिखाएगी।

● संपर्क के आसान तरीके

बिना नंबर सेव किए WhatsApp करें, सीधा **Call** करें, या ऐप के अंदर **Real-time Chat** करें। चैट में 'Quick Replies' का इस्तेमाल करके आप बिना टाइप किए भी बात कर सकते हैं।

Search Results & Chat Interface Screens
Free Download 🚀

चरण 5: भरोसा और सुरक्षा

● ब्लू टिक और रेटिंग

वर्कर को काम के बाद Rating दें। जब किसी को 5 अच्छे रिव्यु मिल जाते हैं, तो उसे ऐप की तरफ से Verified Blue Tick मिलता है।

● ब्लॉक और रिपोर्ट

किसी भी गलत व्यवहार पर आप यूजर को तुरंत **Block** या **Report** कर सकते हैं।

🛡️ एडमिन (प्रशासक) की भूमिका

एडमिन किसी भी प्रोफाइल या जॉब पोस्ट को एडिट कर सकता है। अगर कोई गलत जानकारी है, तो उसे सुधारने की पूरी पावर एडमिन के पास है। एडमिन सर्च बार में सिर्फ नाम के 2 अक्षर लिखकर किसी को भी ढूंढ सकता है।